'किसी ने किसान आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो यह गलत है', अरविंद केजरीवाल ने जैक डोर्सी के दावे पर किया रिएक्ट
Arvind Kejriwal react Jack Dorsey: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं था। अगर किसी ने देश में किसान आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो यह सही नहीं था। किसान आंदोलन को रोकना गलत बात है।
बता दें ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार ने कुछ लोगों के ट्विटर अकाउंट बंद करने के लिए दबाव डाला था।

जैक डोर्सी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार ने प्लेटफॉर्म को बंद करने और देश में कर्मचारियों के घरों पर छापा मारने की धमकी दी थी। अमेरिका स्थित यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में डोरसे ने कहा कि भारत ने 2020 में किसान आंदोलन से जुड़े कई ट्वीट्स और अकाउंट्स को डिलीट करने का रिक्वेस्ट किया था।
VIDEO | “It wasn’t right if someone tried to stop the farmers protest in the country,” says Delhi CM Arvind Kejriwal on former Twitter CEO Jack Dorseys claim of facing government pressure and threats of shutdown during farmers protest. pic.twitter.com/IlmmEWV1wj
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2023
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर को सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को सेंसर करने के लिए भी कहा गया था। हालांकि मोदी सरकार ने जैक डोर्सी के आरोपों से इनकार किया है। साथ ही ट्विटर पर कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
वहीं, जैक डोर्सी के दावों पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उस समय भी हमें जानकारी थी कि किसान आंदोलन की जितनी पहुंच फेसबुक और ट्विटर पर आनी चाहिए वो नहीं आ रही थी। ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व CEO जैक डोर्सी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत में किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने उन्हें ट्विटर को बंद कर देने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें- Delhi: 'प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते, देश का बेड़ा गर्क कर दिया', रामलीला मैदान में गरजे केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications