Delhi: 'प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते, देश का बेड़ा गर्क कर दिया', रामलीला मैदान में गरजे केजरीवाल

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रामलीला मैदान की रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री की डिग्री पर एक बार फिर से सवाल उठाए।

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में खूब गरजे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री को चौथी पास राजा तक कह दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट तक नहीं मानते। उन्होंने दिल्ली सरकार का काम रोक दिया है।

पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट नहीं मानता: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए नया अध्यादेश लेकर आए। 75 साल के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री आया है जो कहता है कि वह सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता है। पूरे देश के लोग प्रधानमंत्री के इस फैसले से हैरान हैं।

Arvind Kejriwal Speech Today

पीएम मोदी ने दिल्ली के अंदर लोकतंत्र खत्म कर दिया
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली की जनता सुप्रीम है लेकिन प्रधानमंत्री ने अध्यादेश पारित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर जनतंत्र नहीं होगा। अब दिल्ली में तानाशाही चलेगी। अब जनता सुप्रीम नहीं है। जनता जिसे भी वोट दे और सरकार बनाए, पीएम कहते हैं कि सरकार तो मैं ही चलाऊंगा।

चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलाएं: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चौथी पास राजा को समझ ही नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाएं। पीएम मोदी सिर्फ अपने दोस्तों का भला कर रहे हैं। अगर हम गरीब जनता को कुछ मुफ्त में देते हैं तो वह इसका विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया। 2002 में पीएम गुजरात के सीएम बने। 12 साल गुजरात के सीएम रहे। बीते 9 साल से पीएम हैं। यानी 21 साल हो गए राज करते-करते। मैं 2015 में सीएम बना। मेरे को 8 साल हो गए। आज उन्हें चैलेंज करता हूं 21 साल और आठ साल किसने ज्यादा काम किया।

आपने दोस्त के हाथ में पूरा रेवड़ा रख दिया: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने गरीबों में चार रेवड़ी क्या बांट दी उन्हें समस्या होने लगी। वह अब गरीबों के अधिकार छीनना चाह रहे हैं। अरे मैंने तो गरीबों के हाथ में अगर चार रेवड़ी रख दी तो क्या हो गया। आपने दो पूरा का पूरा रेवड़ा अपने दोस्त के हाथ में रख दिया।

दिल्ली के लोगों ने भाजपा को चेताया था: केजरीवाल
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली ने सभी 7 सीटें भाजपा को दी, मोदी जी को पीएम बनाया और कहा आप देश संभालों और दिल्ली में 70 में 3 सीट भाजपा को दी 67 सीट AAP को दी और कहा केजरीवाल जी आप दिल्ली संभालों। दिल्लीवालों ने भाजपा के लोगों को आंखे लाल कर देखा और बोला आप देश संभालों खबरदार अगर दिल्ली की तरफ आंख उठा कर देखें तो।

हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं। आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे।

ये दिल्ली के साथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में होने वाला है: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं ये मत सोचना ये केवल दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है। मुझे अंदर से पता चला है ये मोदी जी का पहला वार है। ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा। इसे अभी रोकना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+