अरविंद केजरीवाल ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का किया जिक्र, बोले- वो सही कहते हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से शाहरुख खान की फिल्म जवान का डायलॉग लोगों को याद दिलाया है। फिल्म के डायलॉग को याद दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि जो शाहरुख खान ने कहा है वह सही कहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी एक पिक्चर आई है शाहरुख खान की। उसमे एक डायलॉग है, सोशल मीडिया पर चल रहा है। शाहरुख खान कहता है, चुनाव के टाइम ये पार्टियां, ये नेता वोट मांगने आएंगे, कोई जाति के नाम पर वोट मांगेगा, कोई धर्म के नाम पर वोट मांगेगा जाति-धर्म के नाम पर वोट मत देना।

Arvind kejriwal

जो वोट मांगने आए, उससे पूछना, हमारे बच्चों की शिक्षा के लिए क्या करोगे, हमारे परिवार में कोई बीमार पड़ेगा तो क्या करोगे। अरविंद केजरीवाल लोगों से पूछते हैं बताइए शाहरुख खान फिल्म में यह कहता है या नहीं कहता है। सही कहता है। केवल आम आदमी पार्टी है जो लोगों की शिक्षा के लिए और स्वास्थ्य के लिए काम करती है।

आजादी के 76 साल हो गए हैं, एक भी पार्टी मुझे याद नहीं आती है, जिसने आपसे कहा हो कि मैं आपके बच्चों के लिए स्कूल बना दूंगा वोट दे दो। केजरीवाल ने पूछा क्या किसी ने कहा हो कि मैं आपके लिए अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बना दूंगा, वोट दे दो। हम वोट मांगने नहीं आए हैं, हम राजनीति में चुनाव जीतने नहीं आए हैं। हम राजनीतिक में देश बनाने आए हैं। हम राजनीति में जनता की सेवा करने आए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा एक ही सपना है, मेरे जीते जी भारत दुनिया का नंबर एक देश बनना चाहिए। वह तभी बनेगा जब देश का हर बच्चा अच्छी पढ़ाई कर सकेगा। वो तभी बनेगा जब कोने-कोने के अंदर हम अस्पताल और स्कूल खोलेंगे।

जब देश की सारी बिजली और पानी का इंतजाम करना पड़ेगा, केवल भाषणबाजी से नहीं होगा, मेहनत करनी पड़ेगी। पैसा है, पैसे की बिल्कुल कमी नहीं है, चोरी बंद हो जाए, भ्रष्टाचार बंद हो जाए, पैसे की कोई कमी नहीं है, सारे काम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+