अरविंद केजरीवाल ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों के सुख और शांति के लिए की कामना
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। वहां केजरीवाल ने लोगों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर जाकर समस्त देशवासियों के सुख और शांति के लिए कामना की।
पूर्व सीएम केजरीवाल ने नई दिल्ली क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाई कि बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी का वह प्रतिरोध करेंगे। उन्होंने कहा, लोग घर-घर जाएंगे और भाजपा की निंदा करते हुए तैयार की गई शपथ पर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे। साथ ही आरोप लगाया कि संसद में बयान देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है।

बता दें कि बुधवार को राज्यसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
इस क्रम में सभी नेता अपने हाथों में तख्ती रखे हुए थे। इसपर लिखा था, "बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।" केजरीवाल ने कहा जिस तरह से अंबेडकर का अमित शाह ने अपमान किया, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है। मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हुआ हूं। मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं, जिसके आदर्श अंबेडकर हैं।












Click it and Unblock the Notifications