Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने चला बड़ा दांव, BJP मंदिर प्रकोष्ठ के कई संत AAP में शामिल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के अधिकारिक घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के कई सदस्यों ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 'आप' का हाथ थाम लिया है। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, आज मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं कि हमारे मंच पर जगतगुरु, महामंडलेश्वर, इतने संत-महात्मा आए हुए हैं और हमारे सामने भी इतने सारे संत और पंडित बैठे हैं। मैं आप सब लोगों का आज के इस कार्यक्रम में तहे दिल से स्वागत करता हूं। किस काम के लिए किसे तय करना है, मैं मानता हूं कि ये ऊपर वाला ही तय करता है। हम सब तो केवल निमित्त मात्रा हैं।

Recommended Video

    Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने चला बड़ा दांव, BJP मंदिर प्रकोष्ठ के कई संत AAP में शामिल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली क्रांति की शुरुआत करने के लिए परमात्मा ने हमें चुना, इसके लिए हम ऊपर वाले का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म और परमात्मा की सेवा में हर समय जुटे रहते हैं, उनका सम्मान और सत्कार करने का सौभाग्य हमें और आम आदमी पार्टी को मिला ह। हमने संतों और पुजारियों को हर महीने ₹18,000 सम्मान राशि देने का एलान किया है और हम इसे पूरा करेंगे।

    Arvind Kejriwal

    आगे केजरीवाल ने कहा, हमने जो कहा है उसे चुनाव के बाद जरूर लागू करेंगे। आप लोगों का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। सभी संत और सनातन धर्म के सभी लोगों का इसमें मार्गदर्शन रहेगा। उसी के हिसाब से हम इसको आगे लेकर जाएंगे।

    वहीं, इस मौके पर जगद्गुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज ने कहा कि मैंने BJP के कार्यालय के निर्माण की नींव रखी थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने सनातन की सेवा के लिए काम किया है। आप के काम करने का तरीका सराहनीय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+