Arvind Kejriwal Update:'PM मोदी सही काम नहीं कर रहे हैं', अब 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

Arvind Kejriwal Update: शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी(आप) व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने केजरीवाल को पेश किया गया। जिसमें कोर्ट ने रिमांड अवधि को 15 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री को अदालत लेकर आई। अदालत परिसर में प्रवेश करते समय केजरीवाल ने पीएम मोदी की आलोचना की। दावा किया कि वह सही काम नहीं कर रहे हैं। अदालत में पेश किए जाने के दौरान केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, वो देश के लिए अच्छा नहीं है।

Arvind Kejriwal

तिहाड़ में राम की भक्ती में लीन केजरीवाल
ईडी ने अदालत में एक आवेदन दायर कर अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश देने की मांग की और कहा कि फिलहाल हिरासत में और पूछताछ की जरूरत नहीं है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ईडी की ओर से पेश हुए।

केजरीवाल ने अपने वकीलों के माध्यम से एक आवेदन दायर कर तिहाड़ में न्यायिक हिरासत के दौरान कुछ निर्धारित दवाएं ले जाने की अनुमति मांगी। केजरीवाल ने बगवद गीता, रामायण और नीरजा चौधरी द्वारा लिखित 'हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड' नामक पुस्तक सहित कई किताबें ले जाने की अनुमति के लिए एक आवेदन भी दिया।

केजरीवाल की पत्नी ने जनता के बीच पढ़ा ये लेटर
बीती 31 मार्च को केजरीवाल की पत्नी ने इंडिया ब्लॉक रैली को संबोधित करते हुए पार्टी समर्थकों और लोगों से भावनात्मक बातचीत की थी। अपने पति का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने कहा कि आपके अपने केजरीवाल ने हिरासत से आपके लिए एक संदेश भेजा है। हालांकि, इस संदेश को पढ़ने से पहले, मैं आपसे कुछ पूछना चाहती हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पति को हिरासत में रखा है। क्या आप सभी मानते हैं कि उन्होंने सही काम किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? ये बीजेपी वाले कह रहे हैं कि चूंकि केजरीवाल हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या आप सभी मानते हैं कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+