तिहाड़ जेल में कमजोर हो रहे केजरीवाल, हर दिन घट रहा वजन, AAP ने लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में गिरती सेहत को लेकर फिकरमंद है। पार्टीने शनिवार को आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार घट रहा है, जो चिंताजनक है।
आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल का गिरफ्तारी के बाद हर दिन घट रहे वजन के बारे में चिंता जताते है कहा कि उनका अब तक आठ किलो कम हो गया है।

आप ने बताया 21 मार्च को उनका वजन 70 किलो था। 2 जून तक उनका वजन घटकर 63.5 किलो रह गया और 22 जून तक यह और घटकर 62 किलो रह गया।
एम्स मेडिकल बोर्ड ने वजन कम होने के कारण केजरीवाल के खाने में पराठा और पूरी शामिल करने की सिफारिश की है। अभी तक एम्स ने सिर्फ खून से जुड़ी कुछ जांचें ही की हैं। दिल और कैंसर से जुड़ी जांचें अभी तक नहीं की गई हैं।
मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने सीएम केजरीवाल के लगातार घटते वजन को गंभीर माना है। उन्होंने कई टेस्ट करवाने की सलाह दी है। इसके बाद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने की मांग की है।
21 मार्च को गिरफ्तारी के समय सीएम का वजन 70 किलो था, 2 जून को वजन घटकर 63.5 किलो रह गया और आज (22 जून) वजन और घटकर 62 किलो रह गया।












Click it and Unblock the Notifications