एक्शन मोड में दिखे अरविंद केजरीवाल, आतिशी के साथ किया सड़कों का निरीक्षण
Delhi News: दिल्ली में काम को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ सड़कों का निरीक्षण किया। दिल्ली की सीएम आतिशी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस पहुंचे।
इस दौरान केजरीवाल ने एक चौंकाने वाला दवा किया। उन्होंने कहा, अभी कुछ दिनों पहले मैं बीजेपी के एक नेता से मिला और मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके क्या फायदा हुआ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा इससे दिल्ली में चल रहे काम पटरी से उतर गई। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा मुझे गिरफ्तार करने का मकसद ही दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था। लेकिन मैं दिल्लीवालों को कहना चाहता हूं कि मैं अब बाहर आ गया हूं आपके सभी रुके हुए काम तेजी से पूरे कराए जाएंगे।

आप संयोजजक ने कहा उन्होंने मुझे इसलिए भेजा ताकि दिल्ली का काम रोक दें। सड़कें भी खराब हो गईं। उनका मकसद ही यही था। आज मैंने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के पास एक सड़क का निरीक्षण किया। सभी सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। दिल्ली के लोग चिंता ना करें, अब मैं वापस आ गया हूं। आपके सारे रूके हुए काम कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications