केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- सुबह से शाम तक ED-CBI से डराते-धमकाते हैं
नई दिल्ली, 16 सितंबर। प्रवर्तन निदेशालय ने आज एक बार फिर से दिल्ली के कथित शराब घोटाले में 40 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर, सीबीआई और भाजपा ने इस कथित शराब घोटाले में अलग-अलग राशि बता रहे हैं, मुझे आजतक समझ नहीं आया कि यह शराब घोटाला है क्या। केंद्र सरकार को देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए, सुबह-से लेकर शाम तक ये लोग सीबीआई-ईडी करते रहते हैं। लोगों को धमकाते रहते हैं।
Recommended Video

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे आजतक समझ नहीं आया है कि ये शराब घोटाला क्या है, पहले इनका एक नेता बोला कि डेढ़ लाख करोड़ रुपए का घोटाला है, दिल्ली का बजट ही 70 हजार करोड़ है, एक दूसरा नेता बोला 8 हजार करोड़ का घोटाला है, तीसरा नेता बोला कि 1100 करोड़ रुपए का घोटाला है। एलजी साहब बोले 144 करोड़ का घोटाला, सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा कि एक करोड़ का घोटाला है। सीबीआई मनीष सिसोदिया के घर होकर आ गई कुछ नहीं, लॉकर में कुछ नहीं मिला, गांव में भी गए वहां भी कुछ नहीं मिला।
आखिर ये घोटाला है क्या. मैं समझता हूं कि केंद्र सरकार को सुबह से लेकर शाम तक सीबीआई ईडी को छोड़कर कुछ सकारात्मक काम भी करना चाहिए। देश के लिए काम नहीं करेंगे तो देश आगे कैसे बढ़ेगा, 24 घंटे बस सीबीआई-ईडी, सबको डरा रखा है, ऐसे कैसे काम चलेगा। अगर कोई गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करिए लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ लोगों को डराने के लिए किया जाएगा तो ऐसे कैसे काम होगा। हम अपनी 95 फीसदी प्रेस कॉन्फ्रेंस सकारात्मक चीजों के लिए होते हैं। हमारे सरकारी स्कूलों के 1100 बच्चों ने नीट-जेईई की परीक्षा पास की है। ऐसे अच्छे काम करिए, जबरदस्ती सबको इन लोगों ने दुखी कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications