भाजपा पर बरसे सीएम केजरीवाल, चंडीगढ़ चुनाव में लगाया फर्जीवाड़े का आरोप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम अक्सर यह सुना करते थे कि भाजपा चुनाव में गड़बड़ करती है।
अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव में गड़बड़ी करके जीतती है, भाजपा वोटों की चोरी करती है, ईवीएम में हेराफेरी करती है। वोटर लिस्ट से नाम कटवा देती है, फर्जी नाम जुड़वा देती थी। हम सुना करते थे कि फर्जी वोट पड़वाती थी। हम ऐसा सुनते थे लेकिन सबूत नहीं होता था।

गीता में एक श्लोक लिखा है, यदा-यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:। जब-जब पृथ्वी पर बहुत ज्यादा पाप हो जाता है तो ऊपर वाले को पृथ्वी पर आना पड़ता है। ऊपर वाले को पृथ्वी पर आना पड़ता है, इसका मतलब यह नहीं है कि भगवान को आना पड़ता है बल्कि भगवान ऊपर आसमान में बैठकर अपनी तरह से झाड़ू चलाता है।
ये जो चंडीगढ़ का चुनाव होता है, यह दिखाता है कि पाप का घड़ा कैसे भर जाता है। जब पाप का घड़ा बहुत ज्यादा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है, भगवान अपना झाड़ू चलाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी का मेयर बने या भाजपा का मेयर बने, हमे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
पार्टियां आती हैं, जाती हैं, लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। भाजपा मेयर जैसे इतने छोटे चुनाव में इतनी बड़ी गड़बड़ी कर सकती है तो लोकसभा चुनाव में क्या ही करेगी। इन लोगों का बस चले तो चुनाव ही ना होने दें। अगर 2024 में भाजपा दोबारा आ गई तो इस देश में चुनाव नहीं होगा, पीएण मोदी आजीवन प्रधानमंत्री रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications