'दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने नया अध्याय शुरू किया', मुफ्त की रेवड़ी पर बोले गोपाल राय

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को "रेवड़ी पर चर्चा" कैंपेन का आगाज किया। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री और आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की जब सरकार बनी तो एक नया अध्याय शुरू हुआ था। पहले जितनी सरकारें बनती थी, तब सरकार के खजाने से सिर्फ नेताओं को सुविधा मिलती थी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम जनता उनके ही पैसे से सुविधा देंगे। हमने लोगों को 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट फ्री, फ्री पानी और अच्छे स्कूल के जरिए यह कर दिखाया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फ्री में मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिए। बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त की। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा मुफ्त की।

Gopal Rai

बीजेपी फ्री की रेवड़ी बंद कर देंगी

गोपाल राय ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों कोआम आदमी पार्टी की सरकार सुविधाएं दे रही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम केजरीवाल द्वारा बांटी जा रही रेवड़ियां बंद कर देंगे। आज आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया कि हां हम फ्री की रेवड़ी देते हैं और आम जनता को सुविधाएं देते रहेंगे। भाजपा कह रही है कि हम फ्री की रेवड़ी बंद कर देंगे। आज से रेवड़ी पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। दिल्ली की सभी विधानसभा में रेवड़ी पर चर्चा की जाएगी और जनता की राय लेंगे।

गुजरात में क्यों नहीं दी सुविधाएं- गोपाल राय

राय ने कहा कि 30 साल से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा में इनकी सरकार है। इनकी सरकार में जनता को महंगी बिजली मिल रही है और बिजली कट लग रहे हैं। इन राज्यों की जनता त्रस्त है। इन्हें दिल्ली की जनता को मिल रही सुविधाएं देखी नहीं जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+