दिल्ली में सर्दी से बचाने के लिए आश्रयहीन लोगों को भेजा जा रहा अस्थायी रैन बसेरा

दिल्ली में बढ़ रही ठंड के बीच प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार ने बेघर लोगों को अस्थायी रैन बसेरों में भेजने की व्यवस्था को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड ने शीतकालीन कार्य योजना के तहत बेघर लोगों को स्थापित अस्थायी रैन बसेरों में भेजना शुरू कर दिया है।

प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया गया है कि दिल्ली में अबतक 110 टेंट लगाए गए हैं, जहां पर इन बेघर लोगों को रखा जाएगा। यहां पर 15 बचाव दलों को तैनात किया गया है, जो बेघर लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सरकार की इस मुहिम से आश्रयहीन लोगों को काफी फायदा हो रहा है।

Arvind Kejriwal

डूसिब के अनुसार बेघर लोगों को बचाने के लिए आश्रय प्रदान करने की मुहिम बहुत पहले शुरू की गई है। नवंबर माह के पहले हफ्ते में ही संयुक्त शीर्ष सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस के नोडल अधिकारी शामिल थे।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही 30-40 टेंट लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है। इसके अनुरूप ही इसकी रूपरेखा को तैयार किया जाएगा। जहां पर टेंट लगाने की जरूरत होगी, वहां पर टेंट लगाए जाएंगे। डॉक्टरों की टीम हफ्ते में दो बार इन आश्रय स्थलों का दौरा करती है और यहां पर लोगों को भोजन और चाय आदि दिया जाता है। डूसिब के अधिकारियों का कहना है कि हम यह काम साल भर करते हैं और इस पूरी मुहिम पर हम नजर रखते हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+