DMVADSP Scheme 2023 को केजरीवाल सरकार ने दी हरी झंडी, बदलेगी दिल्ली की हवा
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदेश में ग्रीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर एंड डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023 को मंजूरी दे दी है।
इस स्कीम के लागू होने के बाद दिल्ली में एग्रीगेटर और डिलिवरी की सेवा देने वाले प्रदाताओं को लाइसेंस एक ही मंच पर मुहैया कराया जाएगा। इस स्कीम को मंजूरी के बाद इसपर अंतिम स्वीकृति के लिए इसे एलजी के पास भेज दिया गया है।

DMVADSP Scheme 2023 योजना मुख्य रूप से दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लाई गई है। इसके जरिए वाणिज्यिक वाहनों को समय रहते बदला जा सकेगा। साथ ही जीरो गैस उत्सर्जन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
यह दिल्ली की हवा को साफ रखने में अहम भूमिका निभाएगा। देश में दिल्ली पहला ऐसा राज्य है जो इस योजना को लेकर आया है। दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों में ही यह योजना लागू है, जिसमे दिल्ली भी शामिल हो जाएगा।
DMVADSP Scheme 2023 स्कीम की बात करें तो यह शहर में सस्टेनबल मोबिलिटी के साथ ही कुशल परिवहन दिलाने में क्रांतिकारी कदम है। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सर्विस की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे दिल्ली का पर्यावरण बेहतर हो सके और यहां रहने वालों को राहत मिल सके।
इस योजना के तहत वायु प्रदूषण को कम करने के लिए और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से रूपांतरित किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली में सभी एग्रीगेटर्स के बेड़े को 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल दिया जाएगा। इस बदलाव से दिल्ली के पर्यावरण में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications