कतर में 8 भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की ये अपील
कतर में अल दोहरा कंपनी में काम करने वाले 8 भारतीय नागरिकों को फांसी की सजा सुनाई गई हैउसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बेहद चिंताजनक और स्तब्ध कर देने वाला मामला है। भारत सरकार को राजनैतिक, कूटनीतिक, कानूनी या किस भी तरीके से अपने लोगों को बचाना चाहिए।

जिस तरह से भारतीय नागरिकों को फांसी की सजा सुनाई गई है उसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। ये सभी कर्मचारी देहरा कंपनी में काम करते थे। इन लोगों पर पिछले साल अगस्त माह में कुछ आरोप लगे थे।
लेकिन इन आरोपों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। रिपोर्ट की मानें तो एक मामला सर्विलांस से जुड़ा मामला है। इसमे एक नौसेना के पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। इन लोगों ने 7 बार अलग-अलग अपील की थी लेकिन बावजूद इसके इन लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिली।
इस फैसले के सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हम फैसले का अध्ययन करेंगे और इसके बाद इसमे जरूरी कार्रवाई करेंगे। पहले भी इस मामले में जो अपील की गई थी उसे सुना नहीं गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह झटका देने वाली बात है, हम इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे। इन भारतीय लोगों को कतर में पिछले साल से जेल में हैं। इन लोगों पर जासूसी का आरोप लगा है। कतर के गृह मंत्रालय ने इन लोगों को बंदी बनाया था। जिसके बाद कतर की कोर्ट ने इन 8 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।
कतर में इन लोगों को राहत दिलाने के लिए भारत सरकार की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है। सरकार इन लोगों को हर तरह से वैधानिक मदद मुहैया करा रही है। यह मामला काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भारत सरकार को उम्मीद है कि कुछ रास्ता इसमे निकलेगा और अपील को सुना जाएगा।
सरकार कोशिश कर रही है कि इन लोगों को सजा ना दी जाए और उनकी सजा को खत्म किया जाए। आधिकारिक तौर पर अभी तक सरकार की ओर से इन लोगों के अपराध को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications