एशियन गेम्स में पारुल चौधरी ने जीता गोल्ड, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स में सर्वाधिक 70 मेडल जीतने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बार भारत अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 72 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। 5000 मीटर रेस में पारुल चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पारुल चौधरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने पारुल को बधाई देते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा तिरंगे को ऊंजा रखने के लिए आपका शुक्रिया पारुल चौधरी। आपने सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स में आफकी इस जबरदस्त उपलब्धि के लिए बधाई।
पारुल चौधरी ने 5000 मीटर की महिला रेस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आखिरी के 30 सेकेंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बाजी को पलटने का काम किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
अपनी जीत के बाद पारुल काफी खुश नजर आ रही थीं। दरअसल शुरुआत से वह पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी के कुछ सेकेंड में उन्होंने पूरी बाजी को पलट दिया। उन्होंने जापान की खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए रेस को सबसे पहले पूरा किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
पारुल चौधरी ने 15 मिनट 14.75 सेकेंड में इस रेस को पूरा किया। गोल्ड मेडल जीतने के बाद पारुल को लोगों ने गले लगाककर बधाई दी। गौर करने वाली बात है कि 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने 70 मेडल जीते थे।
लेकिन अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत ने अबतक 72 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। 1951 में भारत ने रिकॉर्ड 51 मेडल जीते थे जिसमे 15 गोल्ड मेडल था। लेकिन इस बार भारत ने अबतक 16 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications