ईरान-इजरायल तनाव के बीच अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की ये अपील
Israel-Iran War: ईरान ने इजारायल पर कई राउंड मिसाइलें दागी। अब इजरायल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इसका करारा जवाब देगा। इन दोनों देशों के बीच तनाव ने भारत की चिंता बढ़ा दी है।
इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से अपील की है कि भारत आने के लिए जो लोग इच्छुक हैं, उन्हें वापस लाने में सरकार सहायता करें।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी है। भारत के कई परिवार चिंतित हैं क्योंकि उनके परिवार के लोग इन देशों में काम कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भारत सरकार से विनम्र निवेदन करता हूं कि वहां रहने वाले जो भी भारतीय वापस आना चाहें, उन्हें जल्द से जल्द मिशन मोड में वापस लाने की व्यवस्था करें। मैं आशा करता हूं कि इन देशों में हालात जल्द सुधरेंगे और विश्व में शांति स्थापित होगी।
क्या चाहता है ईरान?
बता दें कि इजरायल पर अटैक के बाद ईरान ने कहा उसने हिजबुल्लाह नेता हमास अधिकारी की हत्या का बदला लेने के लिए दर्जनों मिसाइलें दागीं हैं। तो वहीं इजराइली सैन्य प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरानी मिसाइल हमले के बाद बहुत कम लोग घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications