अमरनाथ में गई दिल्ली की दो महिलाओं की जान, परिवार से मिले CM केजरीवाल, 10-10 लाख रुपए मदद का ऐलान
नई दिल्ली, 11 जुलाई: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में दिल्ली की रहने वाली बीरमती और प्रकाशी का की भी मौत हो गई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों महिलाओं के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिले। सीएम केजरीवाल ने हर परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ जो भी मदद होगी वो करेंगे।

अमरनाथ गुफा के पास बीते शुक्रवार को बादल फटने की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई चुकी है। घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अभी भी वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना के जवान बादल फटने के बाद फैले मलबे और उसमें दबे श्रद्धालुओं को खोजने में लगे हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे में दबे और बाढ़ में बहे लोगों को खोजने के लिए सेना, पुलिस, आइटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के हजारों जवान हेलीकाप्टर, आधुनिक उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से जुटे हैं।
दो दिन से प्रभावित यात्रा हुई बहाल, उपराज्यपाल ने प्रबंधों का लिया जायजा
Recommended Video
बता दें, बाबा अमरनाथ यात्रा की पवित्र गुफा के पास बादल फटने की वजह से पिछले दो दिन से अमरनाथ यात्रा प्रभावित थी। सोमवार से अमरनाथ यात्रा को फिर से बहाल कर दिया गया। यात्रा बहाल होते ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए चंदनबाड़ी कैंप पहुंचे। मनोज सिन्हा ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य, सफाई कर्मियों से मिलकर उन्हें यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications