मुख्यमंत्री पद की कमान छोड़ते ही केजरीवाल ने किया बंगला खाली करने का ऐलान
Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल उन्हें मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं को छोड़ेंगे। केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास को हफ्ते में खाली करेंगे। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि वह कुछ हफ्ते में अपना आवास खाली कर देंगे। सीएम के तौर पर अरविंद केजरीवाल को बहुत सारी सुविधाएं प्राप्त हैं, लेकिन कल मंगलवार को इस्तीफा देते हुए उन्होंने सारी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान कर दिया।
उन्होंने कहा कि दूसरे नेता आवास से चिपके रहते है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कुछ हफ्ते में सरकारी बंगला खाली कर देंगे। केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर खतरा है। हमने उनसे वहीं रहने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा मेरी रक्षा ईश्वर करेंगे। मैं जेल में 6 महीने खूंखार अपराधियों के बीच रहा।

आपको बता दें कि मंगलवार को AAP विधायक दल की मीटिंग में आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री चुना गया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने LG विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
संजय सिंह ने आगे कहा कि अभी केजरीवाल कहां रहेंगे तय नहीं है, लेकिन जल्द ही नया ठिकाना तय कर लिया जाएगा। केजरीवाल जी का कहना है कि अब उनकी रक्षा ईश्वर करेंगे। बीजेपी जो कर रही है वो सबके सामने है। पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, मगर केजरीवाल हौंसले से जवाब दे रहे हैं। आप जरा सोचिए कि केजरीवाल नहीं होगा तो दिल्ली को मुफ्त शिक्षा और इलाज कौन देगा,सोचना होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल अपने पद से इस्तीफा दिया। उनके इस फैसले से दिल्ली की जनता आक्रोशित और दुखी है कि मुख्यमंत्री ने इतना काम किया लेकिन इस्तीफा देना पड़ा। जनता पूछ रही है केजरीवाल को इस्तीफा क्यों देना पड़ा। केजरीवाल के ऊपर झूठे मुकदमे लगाए गए, भ्रष्टाचारी बताया, परेशान किया गया। मोटी चमड़ी का नेता होता तो इस्तीफा नहीं देता लेकिन अरविंद केजरीवाल ईमानदार है।












Click it and Unblock the Notifications