केजरीवाल ने दिया बड़ा तोहफा, दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 14 हजार रुपए

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कामगारों के न्यूनतम वेतन में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी की घोषणा कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा दिया। साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे देश में और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अपने-अपने राज्य में ऐसा करने की अपील की।

arvind kejriwal

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट न्यूनतम वेतन में संशोधन का प्रस्ताव इसी हफ्ते मंजूर करेगी। केजरीवाल ने अपनी नीतियों पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार केवल धनकुबेरों के हित में ही काम नहीं करेगी।

न्यूनतम मजदूरी 9568 से बढ़कर 14052 रुपए

केजरीवाल ने कहा कि मेरी सरकार अमीरों, मध्यम वर्ग और गरीब सब के लिए है। हालांकि हमारी सरकार सबसे ज्यादा गरीब और मध्मय वर्ग के लिए काम करती है। हम इसी हफ्ते से न्यूनतम वेतन में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी करने जा रहे हैं।

सरकार के इस प्रस्ताव के मुताबिक दिल्ली में अकुशल व्यक्ति के लिए न्यूनतम मजदूरी 9568 रुपए से बढ़कर 14052 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा अर्धकुशल कामगारों के लिए न्यूनतम वेतनमान 10582 रुपए से बढ़कर 15471 रुपए और कुशल कामगारों के लिए 11622 रुपए से बढ़कर 17033 रुपए हो जाएगा।

गरीबों को ज्यादा पैसे देने से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

केजरीवाल ने कहा, 'अभी हाल में कुछ व्यापारी और उद्योगपति मुझसे आकर मिले और कहा कि जब उनका मुनाफा घट रहा है तो सरकार न्यूनतम मजदूरी को क्यों बढ़ा रही है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि गरीबों को ज्यादा पैसे देने से अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त नीतियां कुछ ऐसी हैं कि गरीब आदमी ज्यादा गरीब होता जा रहा है और अमीर ज्यादा अमीर होता जा रहा है। ऐसे में सरकार को दिल्ली में काम करने वाले आम आदमी की जिम्मेदारी लेनी होगी।

पीएम से अपील, देश भर में करें ऐसा

केजरीवाल ने कहा कि दाल और दूसरी जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दालों के दाम तो 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। मैं प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो भी देश और सारे राज्यों में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाएं ताकि गरीबों को कुछ लाभ मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+