केजरीवाल ने कहा- मोदी जी, देशभक्ति की आड़ में घोटाले करेंगे तो भी जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे
500 और 1,000 की करेंसी को अवैध घोषित करने पर राजनीतिक गहमागहमी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
नई दिल्ली। 500 और 1,000 रुपए की करेंस को अवैध घोषित करने के बाद देश भर में राजनीतिक गहमागहमी जारी है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त सभा की।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भूखे रह कर हमने जान की बाजी लगा दी थी। कह कि हमने कालाधन और भ्रष्टाचार केक खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी है।
घोटाले करेंगे तो भी जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे
नोटबंदी पर केजरीवाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, देशभक्ति की आड़ में घोटाले करोगे तो हम उसके खिलाफ भी जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि 2,000 के नोट आने से रिश्वतखोरी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कालेधन को सफेद करने के लिए 40 फीसदी का कमीशन चल रहा है।
बकौल केजरीवाल नोटबंदी की आड़ में भ्रष्टाचार हो रहा है। केजरीवाल के मुताबिक नोटबंदी से 8 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि माल्या को सरकार ने भगा दिया।
केजरीवाल ने सभा में कुछ रिपोर्ट्स दिखाते हुए कहा कि 40 करोड़ रुपए, 7 लोगों ने मोदी जी को दिए। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट्स वित्त मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने दिए।
केजरीवाल ने कहा कि जनता से 10 लाख करोड़ जुटाकर ये पैसा अरबपतियों को बांट दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में अफसर नए नोट में रिश्वत लेते पकड़े गए।
उन्होंने कहा कि बड़े कर्जदारों का कर्जा माफ कर दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि 3 दिन के भीतर केंद्र सरकार अपना फैसला वापस ले नहीं तो देश भर में बगावत होगी, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications