दिल्ली चुनाव 'धर्मयुद्ध' है; आप कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने किया संग्राम का ऐलान

New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी एक्टिव हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए दिन दूसरे दलों के बड़े नेता आप में शामिल हो रहे हैं। रविवार को चांदनी चौक जिला सम्मेलन में जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 की 70 सीटों पर मानकर चलिए कि केजरीवाल ही चुनाव लड़ रहा है।

"भाई-भतीजावाद के आधार नहीं देंगे टिकट"

आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने परिवार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, मैं आपको पूरी गारंटी देता हूं कि टिकट किसी भी परिवार के सदस्य या भाई-भतीजावाद के आधार पर नहीं दिया जाएगा। टिकट केवल उस व्यक्ति को मिलेगा, जिसका काम अच्छा है और जिसकी क्षेत्र की जनता में छवि सकारात्मक है।"

Arvind Kejriwal

"बीजेपी वाले फ्री सेवा बंद कर देंगे"

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP की 20 राज्यों में सरकारें हैं। लेकिन किसी भी राज्य में फ़्री बिजली नहीं है, पूरे देश में सिर्फ़ AAP ही दिल्ली और पंजाब में फ़्री बिजली देती है। अगर इनको वोट दे दिया तो ये दिल्ली के शानदार सरकारी स्कूल बंद कर देंगे, मुफ़्त बिजली बंद कर देंगे। दिल्ली में केंद्र सरकार भी है। इनके पास इतना पैसा है, LG के पास इतनी Power थी, यह एक काम बता दें जो इन्होंने दिल्ली में किया हो?

आने वाला दिल्ली चुनाव धर्मयुद्ध है- केजरीवाल

आप सुप्रीमो ने मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, तीन दिन पहले इसका संकेत मिला जब हम Mayor चुनाव जीते। BJP को उम्मीद थी कि वो मेयर चुनाव जीतेंगे और पूरा सदन सिविक सेंटर से बीजेपी मुख्यालय रैली निकालता हुआ जाएगा और वहां प्रधानमंत्री पहुंचकर ट्वीट करेंगे कि वो बस दिल्ली जीत ही गए। लेकिन भगवान श्री कृष्ण हमारे साथ हैं, उन्होंने ऐसा सुदर्शन चक्र चलाया कि हम 3 वोट से जीत गए। भगवान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+