'सामने आकर चुनाव लड़ो ना, हमला क्यों करवाते हो?' अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दी चुनौती

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हुए कथित हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये (BJP) मुझे मारना चाहते हैं, कल विकासपुरी में इन्होंने मुझ पर हमला करवाया। सामने आकर चुनाव लड़ो ना, हमला क्यों करवाते हो? अगर मैंने दिल्ली में 500 मोहल्ला क्लिनिक बनाये तो तुम्हारी 22 राज्यों में सरकार है, तुम 5,000 मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिखा देते। मैं जेल गया तो दिल्ली चमका देते लेकिन बीजेपी ने दिल्ली बर्बाद कर दी।

उन्होंने कहा कि इनकी 22 राज्यों में सरकार है लेकिन कहीं भी मुफ़्त और 24 घंटे बिजली नहीं आती। बीजेपी वाले कहते हैं कि एक बार सत्ता मिल जाये तो दिल्लीवालों की भी मुफ़्त बिजली बंद कर देंगे। हमारी दिल्ली में तो 365 दिन, 24 घंटे और मुफ़्त बिजली आती है। पूरे देश में सिर्फ़ दिल्ली और पंजाब में मुफ़्त बिजली मिलती है।

Arvind Kejriwal

इससे पहले आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल के ऊपर हुए हमले को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया था। संजय सिंह ने दावा किया कि हमले में रोहित शेहरावत और अरूण द्राल शामिल थे। ये लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं। किसकी शह पर ये हो रहा है?

संजय सिंह ने दी चेतावनी

सासद संजय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल जी एक खरोंच भी आई तो दिल्ली की जनता याद रखेगी और जवाब देगी। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से सवाल पूछा कि क्या हिंसा, दुश्मनी और नफरत का स्तर यहां तक पहुंच गया है कि वे केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं। साथ ही कहा कि बीजेपी वाले बार बार आप से हार रही है इसलिए ये सब करवा रही है। दिल्ली पुलिस के लोग हमला करने वालों शख्स के सामने हाथ जोड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+