दिल्ली जल बोर्ड का 15 साल का CAG ऑडिट कराएगी अरविंद केजरीवाल सरकार
दिल्ली जल बोर्ड में जिस तरह से वित्तीय अनियमितता के आरोप लग रहे हैं उसे देखते हुए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी से ऑडिट कराने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने दी है।
आतिशी मार्लेना ने कहा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड का स्वतंत्र एजेंसी सीएजी द्वारा पिछले 15 साल की एक स्पेशल ऑडिट करवाने का निर्णय लिया है। 2008 से अब तक का दिल्ली जल बोर्ड का ऑडिट किया जाएगा।

हम सीएजी से बात करेंगे कि जल्द ये स्पेशल ऑडिट शुरू करे। विपक्ष जान ले, 'आप' भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जन्मी पार्टी है और केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है। ऑडिट से सभी आरोपों का दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
कुछ हफ्तों से विपक्ष की पार्टियां बार-बार यह मुद्दा उठा रही हैं कि दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार हुआ है। मैं सारी विपक्षी पार्टियों को और दिल्ली के लोगों को यह याद दिलाना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जन्मी हुई पार्टी है।
आम आदमी पार्टी एकलौती ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी वह पार्टी है जिसे पता चला कि पंजाब सरकार में हमारे मंत्री किसी भ्रष्टाचार में शामिल हैं तो बिना एफआईआर के उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। आम आदमी पार्टी ने ना कभी भ्रष्टाचार किया और ना कभी करेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली जल बोर्ड का 15 साल का स्पेशल ऑडिट सीएजी द्वारा कराने का फैसला लिया है। 2008 से लेकर अबतक दिल्ली जल बोर्ड के सारे अकाउंट का ऑडिट कराया जाएगा।
आतिशी मार्लेना ने कहा कि हम सीएजी के साथ बैठक ऑडिट के सारे टर्म-कंडीशन तय करेंगे। हम आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द यह ऑडिट पूरा हो। इससे यह सामने आएगा कि अगर किसी ने कोई गलत काम किया है तो सरकार जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
अगर कोई भ्रष्टाचार सामने नहीं आता है तो इसका भी जवाब लोगों के सामने आ जाएगा। अरविंद केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है, इसी के तहत दिल्ली जल बोर्ड का ऑडिट कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications