अचानक केजरीवाल ने दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय को क्यों लिखा पत्र ?

New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी (MCD) की मेयर शैली ओबरॉय को एक पत्र लिखा। केजरीवाल ने शैली ओबरॉय को लिखे पत्र में दिल्ली में एमसीडी मेयर का चुनाव जल्द करवाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इसबार MCD मेयर एससी समुदाय से चुना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में 600 सफाई कर्मचारियों को की नौकरी पक्की करने के लिए बधाई मेयर को बधाई दी।

पूर्व CM केजरीवाल ने MCD मेयर से निवेदन करते हुए जल्द से जल्द एमसीडी चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि इस साल दिल्ली नगर निगम में SC समाज से मेयर बनना था। जेल से निकलने पर मुझे पता चला कि साजिश के तहत मेरे पीछे इन्होंने मेयर के चुनाव भी नहीं करवाए। इन्होंने जान बूझकर एससी समाज के लोगों का हक छीना। ये किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि तुरंत मेयर के चुनाव करवा कर एससी समाज को उनका हक दिलवाया जाए।

Arvind Kejriwal Letter

शैली ओबरॉय को पत्र में केजरीवाल ने कहा, प्रिय शैली जी, आज 600 से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों के पक्का होने पर मैं उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देता हूं। दीवाली के मौके पर इससे बड़ी खुशखबरी उनके परिवारों के लिए और क्या हो सकती है। इससे पहले भी हम ऐसे हजारों कर्मचारियों को पक्का कर चुके हैं।

आगे केजरीवाल ने लिखा, जब मैं जेल में था दूसरी पार्टी वालों ने कई तरह से दिल्लीवालों को परेशान किया। जगह-जगह काम रोके। लोग आकर अपनी पीड़ायें बता रहे हैं। मैं एक एक करके सभी रूके हुए काम करवा रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+