Arun Goel Resign: अरुण गोयल के इस्तीफे पर AAP ने उठाये सवाल, आतिशी ने कही बड़ी बात

Delhi News: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल के इस्तीफे पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाये।

delhi news jpg

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल जी को भाजपा सरकार ने ख़ुद ही नियुक्त किया था। वालंटियरी रिटायरमेंट के 24 घंटे के अंदर उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर दी थी, और उसे डिफेंड करने के लिए भाजपा शासित केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट तक चली गई थी। यह कहना ग़लत नहीं होगा कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल उनके अपने आदमी थे, और फिर भी इन्होंने 2027 में अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया।

आप नेत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा से ऐसी कौनसी हेरा-फेरी का आदेश आ गया, कि उनका अपना आदमी काम नहीं कर पाया और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफ़ा देने पर बाध्य हो गया? क्या भाजपा चंडीगढ़ जैसा षड्यंत्र अब लोकसभा में भी आज़माने का प्रयास कर रही है? लोक सभा चुनाव के पहले, अब लोकतंत्र की हत्या की ऐसी कौनसी नई साज़िश है, जो करने से भाजपा के ख़ुद के आदमी पीछे हट रहे है?

ज्ञात हो कि अरुण गोयल 1985 बैच पंजाब कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रहे हैं। 37 सालों से अधिक की सेवा के बाद वह भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव के रूप में रिटायर्ड हुए, जबकि नवंबर 2022 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे। यह गौर करने योग्य बात है कि अरुण गोयल ने 18 नवंबर 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी, किंतु इसके अगले ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें Delhi News: बोरवेल एक्सीडेंट मामले दिल्ली सरकार ने दिखाई सख्ती, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिए जांच के आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+