जहांगीरपुरी हिंसा: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया हथियार सप्लायर, 60 से अधिक मामले हैं दर्ज
जहांगीरपुरी हिंसा: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया हथियार सप्लायर, 60 से अधिक मामले हैं दर्ज
दिल्ली, 20 अप्रैल: हनुमान जयंती के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा हुई थी। इस हिंसा के लिए जिसने हथियार सप्लाई किए थे उसे दिल्ली पुलिस ने आज (20 अप्रैल) गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि गिरफ्त में आए आरोपी ने हिंसा वाले दिन भी हथियार सप्लाई किए थे।
Recommended Video

आपको बताया कि दिल्ली पुलिस ने हथियार सप्लायर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जहांगीरपुरी से हथियार सप्लायर पकड़ा गया, वो पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गिरफ्त में आए हथियार सप्लायर के ऊपर 60 से ज्यादा मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि कड़े कानून के तहत जिनपर मामला दर्ज किया गया है उनमें हिंसा का कथित 'मुख्य साजिशकर्ता' अंसार और सोनू शामिल हैं, जिसे शनिवार को हिंसा के दौरान एक वीडियो में गोलीबारी करते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया कि इनके अलावा सलीम, दिलशाद और अहिर के खिलाफ भी एनएसए लगाया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले के एक आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने के आरोप में गुल्ली नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गुल्ली के अलावा दिलशाद को भी गिरफ्तार किया गया और ये दोनों जहांगीरपुरी के निवासी हैं।












Click it and Unblock the Notifications