भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म कर देना चाहती है: सोमनाथ भारती
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है।
दिल्ली में मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमनाथ भारती ने लोगों के घर-घर जाकर पूछा क्या अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो क्या उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर जेल के भीतर से ही सरकार को चलाना चाहिए।

इस दौरान अधिकतर लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल के भीतर से ही सरकार को चलाना चाहिए और अपने पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। सोमनाथ भारती ने कहा कि देश देख रहा है कि किस तरह से मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। ईडी और सीबीआई का इ्स्तेमाल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
लोगों को जेल में डाला जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को इन लोगों ने जेल में डाल दिया और अब ये लोग अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की तैयारी कर रहे हैं, इसके लिए षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना चाहती है।
सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली की जनता मोदी सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाकर जनता करारा जवाब देगी। विधानसभा चुनाव और एमसीडी चुनाव में भाजपा का सफाया करने के बाद अब दिल्ली की जनता लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगी।
भारतीय जनता पार्टी का पैटर्न है वह पहले सीबीआई और ईडी के जरिए विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाती है और बाद में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करके क्लीन चिट दे देती है। लेकिन जो व्यक्ति ईमानदार होता है वह इन लोगों के सामने झुकता नहीं है तो उसे ये लोग भ्रष्टाचारी और बेईमान घोषित कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications