गुरमेहर पर अब अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन भी सामने आए

अनुपम खेर ने कहा है कि कुछ लोग गुरमेहर की बातों का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अमिताभ ने मामले पर कुछ नहीं बोला और कहा कि मैं कुछ नहीं कहना चाहता।

नई दिल्ली। छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर विवाद में अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी राय जाहिर की है। अनुपम खेर ने कहा कि गुरमेहर कौर ने जो कहा, वो बिल्कुल सही है। कोई भी युद्ध का तरफदार नहीं है। सैनिक बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए हैं ना कि गोली खाने के लिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुरमेहर की बातों का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस पर मेरे जो विचार हैं, उन्हें मैं खुद तक सीमित रखना चाहता हूं।

गुरमेहर पर अब अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन भी सामने आए

पिछले एक हफ्ते से दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्र गुरमेहर कौर देशभर में चर्चा में हैं। 22 फरवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में वामपंथी छात्र संगठनों और एबीवीपी के छात्रों में टकराव हुआ था। इस टकराव में वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी पर हिंसा करने, लड़कियों के साथ बदतमीजी करने और पत्थर मारने के आरोप लगाए थे। इस विवाद के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के छात्रों पर लड़कियों को रेप की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक कैंपेन शुरू किया।

गुरमेहर पर अब अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन भी सामने आए

इस कैंपेन के बाद कारगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर की एक पुरानी वीडियो से एक तस्वीर निकाली गई, जिस पर वो जंग की खिलाफत करते हुए कह रही है कि उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि जंग ने मारा। कौर की इस तस्वीर पर वीरेंद्र सहवाग और रणदीप हुड्डा जैसे बड़े नामों ने उसका मजाक उड़ाया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया भद्दी गालियां दी गई और रेप की धमकी दी गई। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी कौर पर सवाल उठाए और उसके दिमाग को खराब बताया। इसके बाद से गुरमेहर को लेकर लोग दो पक्षों में बंटे हुए हैं। सत्ता पक्ष के मंत्री और कई नेता उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं, तो उनके समर्थन में भी बहुत बड़ी तादाद में लोग हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी गुरमेहर को समर्थन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+