AAP के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर ED का छापा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज ईडी पूछताछ करने वाली है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। अरविंद केजरीवाल से आज ईडी कथित शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

लेकिन एक तरफ आज जहां अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर ईडी ने छापा मारा है।

rajkumar anand

जानकारी के अनुसार राजकुमार आनंद के आधिकारिक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही ईडी की टीमें 9 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले हो रही है। सूत्रों की मानें तो ईडी को इस बात का शक है कि राजकुमार आनंद ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। इस छापेमारी के पीछे सीमा शुल्क से जुड़ा लिंक भी सामने आ रहा है।

Recommended Video

    AAP के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर ED का छापा

    बता दें कि राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सोशल वेलफेयर मिनिस्टर हैं। वह पहली बार 2020 में पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। उनकी पत्नी वीना आनंद यहां से पहले विधायक रह चुकी हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+