आमरण अनशन पर बैठे अन्ना का 3 दिनों में गिरा इतना वजन...
नई दिल्ली। अन्ना के किसान आंदोलन के तीसरे दिन रविवार को रामलीला मैदान में माहौल काफी ठंडा रहा। यहां किसानों के अलावा न आम आदमी पहुंच रहा है और न ही कोई सेलिब्रिटी। इस दौरान यहां अन्ना के साथ अनशन कर रहे तीन किसानों की हालत बिगड़ गई। वहीं अन्ना तीन दिनों से सिर्फ पानी पीकर रह रहे हैं। इन तीन दिनों में उनका वजन करीब चार किलोग्राम तक घट गया है। अन्ना की जांच करने वाले डॉ. धनंजय पोटे ने बताया कि अन्ना का वजन तीन दिन में 3.6 किलोग्राम कम हुआ है।

बिना नमक, चीनी या अन्न के सिर्फ पानी पीकर अनशन कर रहे हैं अन्ना
उनका वजन शनिवार को 2.2 किलोग्राम कम हुआ था जो रविवार को 3.6 पहुंच गया। साथ ही, उनका रक्तचाप सामान्य से ज्यादा है। हमने अन्ना को उनकी उम्र और मौसम को ध्यान में रखकर कम बात करने और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी है। अन्ना आम दिनों में भी बेहद संयमित जीवनशैली में जीते आए हैं। इसलिए 81 साल की उम्र में भी वो तीन दिन से बिना नमक, चीनी या अन्न के सिर्फ पानी पीकर अनशन कर रहे हैं। अन्ना हजारे को कम बात करने और ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी गई है।

पानी न पीने के कारण शरीर कमजोर हो गया है
आपको बता दें कि समाजसेवी अन्ना हजारे शारीरिक अस्वस्थता के कारण शनिवार को मंच से हट गए थे। ऐसी सूचना थी कि उनकी तबियत खराब हो गई थी। शनिवार को वे मंच से भी नहीं बोले। डॉक्टर की टीम ने उनका चेक अप किया। टीम के सदस्यों का कहना है कि 81 साल की उम्र में पानी न पीने के कारण शरीर कमजोर हो गया है। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को आंदोलन का स्वरूप बदलने की तैयारी हो रही है।

तीन आंदोलनकारियों की तबियत बिगड़ी
यहां आंदोलन कर रहे किसानों में 227 वे भी हैं जो तीन दिनों से अन्ना के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे हैं। ये सिर्फ पानी पी रहे हैं। रविवार को सीतापुर से आईं महिला किसान श्रीदेवी व रामकली और राजस्थान से आए किसान महेंद्र सिंह की तबीयत भी खराब होने लगी तो उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया। अन्ना केंद्र और राज्यों में लोकायुक्त नियुक्त करने की मांग कर रहे है। लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के बनने का श्रेय उनके वर्ष 2011 के आंदोलन को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications