ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द

Delhi News: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों मौत हो गई थी। देश अभी इस हादसे उभर भी नहीं पाया था कि अब एक और UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उसने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया...उसके पीछे की वजह भी बताई है। खबर के मुताबिक, यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा अंजलि महाराष्ट्री की रहने वाली थी और यहां ओल्ड राजेंद्र नगर में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि छात्रा ने 21 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी।

Anjali preparing for UPSC

पुलिस को छात्रा अंजलि के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इस सुसाइड नोट में बताया कि अंजलि ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया। इतना ही नहीं, सिविल सेवा परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी किस तरह के दबाव का सामने करते है, उसका भी जिक्र किया।

छात्रा अंजलि ने लिखा,'पीजी और हॉस्टल स्टूडेंट्स से पैसे लूट रहे हैं। हर अभ्यर्थी दिल्ली में रहकर कोचिंग अफोर्ड नहीं कर सकता।' सुसाइड नोट में अंजलि ने अपने माता-पिता से माफी मांगते कई बातों का जिक्र किया। छात्रा ने लिखा,'मम्मी-पापा मुझे फाफ कर दीजिए..मैं अब जिंदगी से तंग आ चुकी हूं।'

'जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ परेशानी है..शांति नहीं। अब मुझे शांति चाहिए। मैंने बहुत कोशिश की डिप्रेशन से बाहर निकलने, छुटकारा पाने की। लेकिन..कुछ नहीं हुआ..मैं करियर में भी आगे नहीं बढ़ पा रही।' छात्रा ने आगे लिखा, 'मेरा सिर्फ एक ही सपना था कि यूपीएससी पहली बार में क्लीय करूं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

आप सब लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया, लेकिन मुझसे नहीं हो पा रहा। मैं बहुत असहाय महसूस कर रही हूं और अब मैं जा रही हूं। तीन पन्नों के सुसाइड नोट में अंजलि ने किरण आंटी को भी थैंक्स कहा। इतना ही नहीं, अंजलि ने आगे लिखा कि किरण आंटी आप हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं।

मैं जानती हूं खुदकुशी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। पीजी और हॉस्टल के किराए कम होने चाहिए। ये लोग छात्रों को लूट रहे हैं। कई छात्र यह भार झेल नहीं पाते हैं। खबर के मुताबिक, मृतक छात्रा ने 11 जुलाई को अपनी दोस्त श्वेता से व्हाट्सएप चैट के दौरान यह कहा था कि उसके PG का रेंट बढ़ा दिया गया है, इसलिए वह PG छोड़ना चाहती है। NDTV की खबर के मुताबिक, अंजलि ने तीन बार एग्जाम दिया था, लेकिन हर बार परीक्षा पास नहीं कर पाई।

अंजलि की दोस्त श्वेता ने कहा, 'उसने तीन बार प्रयास किया और हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन परीक्षा पास नहीं कर पाई। उस पर दबाव बढ़ रहा था। यहां तक ​​कि अंजलि के ऊपर आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा था, क्योंकि पीजी का किराया बढ़ गया था।' इस मामल में दिल्ली पुलिस गहन जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+