अमूल्य पटनायक बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

अमूल्य पटनायक 1985 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईपीएस अधिकारी हैं और अबतक दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर के रूप में काम कर रहे थे।

नई दिल्ली। अमूल्य पटनायक दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गये हैं। पटनायक हाल ही में सीबीआई डायरेक्टर बनाए गए आलोक कुमार वर्मा की जगह लेंगे। आलोक वर्मा को सरकार के सीबीआई निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद खाली था।

amulya patnaik

अमूल्य पटनायक दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें कमिश्नर बनाया गया है। हालांकि इस रेस में दो और वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी दीपक मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार का नाम शामिल था। केंद्र सरकार ने आखिर में पटनायक के नाम पर मुहर लगाई।

अमूल्य पटनायक 1985 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईपीएस अधिकारी हैं और दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर के पद पर रहते हुए प्रशासन का काम देखते रहे हैं। उन्होंने अपने सीनियर व 1984 बैच के पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा को इस रेस में पीछे छोड़ा है। ओडिशा के रहने वाले पटनायक ने जब जॉइंट कमिश्‍नर ऑफ पुलिस ऑपरेशन थे तब क्राइम इन्‍वेस्टिगेशन में कई कामयाबियां उनके नाम पर जुड़ीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+