Ramkesh Meena Murder: UPSC स्टूडेंट रामकेश निकला सीरियल वॉययूर, HDD में अमृता समेत 15 गर्ल्स के नग्न वीडियो
Amrita Chauhan Killed Ramkesh Meena Case Update: एक हार्ड डिस्क ने दिल्ली की सबसे सनसनीखेज हत्या का काला राज खोल दिया। UPSC एस्पिरेंट रामकेश मीणा (32) की लाश पर घी मला, शराब से नहलाया, फिर LPG ब्लास्ट से राख कर दिया गया। लेकिन असली चौंकाने वाला खुलासा, मीणा की हार्ड डिस्क से हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मीणा की हार्ड डिस्क में 15 से ज्यादा लड़कियों के प्राइवेट वीडियोज मिले। उसकी लिव-इन पार्टनर, 21 साल की फॉरेंसिक स्टूडेंट अमृता चौहान भी उसी लिस्ट में थी। जब अमृता ने प्राइवेट वीडियोज डिलीट करने को कहा और रामकेश ने मना किया, तो अपमान की आग भड़क उठी। अमृता ने क्राइम वेब सीरीज ('दिल्ली क्राइम' स्टाइल) से इंस्पायर्ड होकर 'अचूक मर्डर' प्लान रचा-एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और दोस्त संदीप कुमार को गैंग में लिया।

मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा, लाश पर घी-शराब उड़ेला, सिलेंडर वाल्व खोल आग लगाई। लगा AC फट गया, लेकिन CCTV-फोरेंसिक ने साजिश पकड़ ली। पुलिस ने बताया, 'ये सिर्फ एक हत्या नहीं, प्राइवेसी का खूनी बदला और सीरियल वॉयरिज्म का डार्क नेटवर्क है।' आइए, इस शॉकिंग ट्विस्ट की परतें खोलें-15+ वीडियोज का राज, अमृता का रिवेंज और रामकेश का डबल गेम...
हार्ड डिस्क का काला राज: 15+ लड़कियों के वीडियोज, अमृता भी लिस्ट में-Serial Voyeurism का सबूत?
पुलिस की तलाशी में ट्रॉली बैग से हार्ड डिस्क बरामद किए और अंदर का मटेरियल देखकर जांचकर्ता दंग रह गए। 500GB+ डेटा में 15 से ज्यादा महिलाओं के इंटीमेट वीडियोज। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'रामकेश ने चुपके से रिकॉर्डिंग की। कुछ लिव-इन पार्टनर्स की, कुछ डेटिंग ऐप्स से। अमृता का वीडियो भी था, जो ट्रिगर बना।' लैपटॉप अभी गायब है, लेकिन हार्ड डिस्क जब्त। फोरेंसिक टीम लड़कियों की आईडेंटिफिकेशन कर रही। रामकेश का डार्क साइड: UPSC की किताबों के बीच छिपा वॉयरिज्म (एक ताक-झांक करने वाले की इच्छाएं) का शौक। पुलिस ने बताया, 'ये सीरियल पैटर्न लगता है।' सवाल है-कितनी और विक्टिम्स? अमृता को जब पता चला, अपमान ने हत्या का रास्ता दिखाया।
UPSC स्टूडेंट रामकेश मीणा मर्डर केस
6 अक्टूबर 2025 की सुबह दिल्ली के गांधी विहार इलाके में जब E-60 बिल्डिंग की चौथी मंजिल से धुआं उठता दिखा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये सिर्फ एक आग नहीं बल्कि एक खौफनाक साजिश का हिस्सा है। दमकल की टीम ने आग बुझाई, लेकिन कमरे के अंदर जो नज़ारा था, उसने सबको हिला दिया। वहां एक जली हुई लाश मिली, जिसकी पहचान बाद में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 32 साल के रामकेश मीणा के रूप में हुई। शुरुआत में पुलिस ने इसे सिलेंडर ब्लास्ट का हादसा माना, FIR भी सामान्य आगजनी के तहत दर्ज की गई। मगर फॉरेंसिक टीम को कुछ अजीब लगा- शव पर चोट के निशान थे और कमरे में जलने का पैटर्न सामान्य नहीं था। इसी से शक गहराने लगा कि ये कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है।
दिल्ली की आग में कैसे छिपी थी एक डरावनी साजिश
जांच ने मोड़ तब लिया, जब पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। 5-6 अक्टूबर की देर रात करीब 2:20 बजे दो लोग चेहरा ढककर बिल्डिंग में दाखिल होते दिखे, लेकिन कुछ देर बाद सिर्फ एक बाहर निकला। 2:57 बजे एक लड़की- जिसकी पहचान बाद में अमृता चौहान के रूप में हुई, अपने साथी के साथ बाहर जाती नजर आई। उसी के थोड़ी देर बाद आग लग गई। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स ने पूरा खेल खोल दिया। अमृता के कॉल लॉग्स में दो नाम बार-बार सामने आए, सुमित कश्यप और संदीप कुमार। पुलिस ने तीनों को ट्रैक किया और 18 अक्टूबर को अमृता को मुरादाबाद से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने सबकुछ कबूल कर लिया और बताया कि कैसे उन्होंने मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची थी। 23 अक्टूबर तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में थे।
अमृता ने कबूलनामे में सबकुछ बताया। कहा कि रामकेश ने चुपके से, मेरे प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किए। मुझे इसकी भनक लगी तो, वीडियो डिलीट करने को कहा। पर उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद क्राइम शोज की फैन अमृता ने अपने एक्स BF सुमित कश्यप (LPG डिस्ट्रीब्यूटर) को सबकुछ बताया।
अमृता का रिवेंज गैंग: फॉरेंसिक स्टूडेंट से LPG किलर तक
- अमृता चौहान (21): मुरादाबाद, फॉरेंसिक स्टूडेंट। अपमान का बदला, मास्टरमाइंड।
- सुमित कश्यप (27): एक्स, LPG डीलर। ब्लास्ट एक्सपर्ट।
- संदीप कुमार (29): दोस्त, फिजिकल अटैक।
शॉकिंग एंगल: 15+ विक्टिम्स, रामकेश का डार्क सीक्रेट
पुलिस के मुताबिक, रामकेश सीरियल वॉययूर था-कितनी लड़कियां शिकार? फोरेंसिक जांच जारी है। अमृता ने पूछताछ में बताया कि मैं भी विक्टिम थी, बदला लिया। रामकेश का परिवार सदमे में है। ये केस प्राइवेसी ब्रेक, रिवेंज और वॉयरिज्म का खौफनाक मिश्रण साबित हुआ। एक हार्ड डिस्क ने सब उजागर किया। नए केस बनेंगे, लेकिन सवाल- कितने रामकेश छिपे हैं?
What Is Serial Voyeur/Voyeurism: क्या होता है सीरियल वॉययूर?
आपको बता दें कि, सीरियल वॉययूर, वह व्यक्ति होता है, जो यौन सुख के लिए आदतन अन्य लोगों को उनकी जानकारी के बिना देखता है। 'सीरियल' शब्द से पता चलता है कि यह व्यवहार एक पैटर्न है या बार-बार होता है, और 'वॉययूर' शब्द फ्रांसीसी शब्द 'देखना' से आया है। इसे मोटे तौर पर ऐसे व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो कपड़े उतारते, नग्न या यौन गतिविधि में लिप्त लोगों को गुप्त रूप से देखकर यौन संतुष्टि प्राप्त करता है।
ये भी पढ़ें- Amrita Chauhan कौन है? लिव-इन पार्टनर UPSC छात्र Ramkesh Meena को जिंदा जलाया, आखिर क्यों? सामने आई खौफनाक वजह
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications