BJP और RSS देश के संविधान से नफ़रत करती रही है; फायर हुए आप सांसद संजय सिंह
Sanjay Singh On BJP: राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि "BJP और RSS हमेशा से ही बाबा साहब अंबेडकर जी और देश के संविधान से नफ़रत करती रही है।"
"BJP और RSS अंबेडकर से नफरत करती है"
वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम को AAP सांसद संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, "BJP और RSS हमेशा से ही बाबा साहब अंबेडकर जी और देश के संविधान से नफ़रत करती रही है। इन्होंने दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले अधिकारों का विरोध किया है। उन्होंने कहा, अमित शाह ने सदन में बाबा साहब का अपमान किया और दिल्ली वाले इस अपमान का बदला लेंगे।"

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, संसद के अंदर गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर जी को लेकर जो कहा, वह बेहद ही पीड़ादायक है। अमित शाह के कहने के लहजे से लगा कि वह बाबा साहब से नफ़रत करते हैं। नरेंद्र मोदी का अमित शाह का समर्थन करना बताता है कि इन लोगों के अंदर बाबा साहब के प्रति कैसी भावनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications