दिल्ली में जलभराव के बीच ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, कई रास्तों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिस की वजह से कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से हालात और भी मुश्किल होते जा रहे हैं।
मजनू का टील से लेकर राजघाट तक जलभराव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर ट्रैफिक पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने एक एडवायजरी जारी की है, जिसमें लोगों से ट्रैफिक एडवायजरी का पालने करने के लिए कहा गया है।

महात्मा गांधी मार्ग से सराय काले खान की ओर जाने वाले फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है, यहां डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग में भारी जलभराव के चलते यह फैसला लिया गया है। महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात बाधित है। आईपी फ्लाईओवर, चंदगी राम अखाड़ा और कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय व आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद ब्रिज और चांदगी राम अखाड़ा के बीच गाड़ियों का आवागम बंद है।
Recommended Video
प्रगति मैदान टनल को चार दिन के बाद आखिरकार गाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। जलभराव की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन आखिरकार चार दिन के बाद इसे खोल दिया गया है। हालांकि कॉमर्शियल गाड़ियों की एंट्री बैन होगी।
एडवायजरी में कहा गया है कि कॉमर्शियल वाहनों को मुबारका चौक से डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें मुबारका चौक और वजीराबाद ब्रिज की ओर आने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा इन गाड़ियों को सराय काले खां से भी डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें गाजीपुर बॉर्डर से अक्षरधाम डायवर्ट करके डीएनडी की ओर भेजा जाएगा।
हरियाणा, हिमाचल चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड से आ रही बसों को सिंघू बॉर्डर पर रोका जाएगा नाकि आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर।












Click it and Unblock the Notifications