दिवाली से ठीक पहले बेहद खतरनाक स्तर पर जा चुकी है दिल्ली की हवा
दिवाली व सर्दी मौसम में और बढ़ेगा प्रदूषण स्तर। सबसे साफ चाणक्यपुरी की हवा भी खराब।
दिल्ली। दिवाली में पटाखे की वजह से होने वाला प्रदूषण अभी बाकी है लेकिन उससे पहले ही यहां की हवा सांस लेने के लिए खतरनाक हो चुकी है। इस साल प्रदूषण स्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर जा चुका है और हवा बहुत खराब हो गई है।

रविवार को प्रदूषण का खतरनाक स्तर
प्रदूषण मापने वाली संस्थाएं सीपीसीबी (CPCB) और सफर (SAFAR) ने रविवार को हवा में प्रदूषण के स्तर को मापा तो यह 318 था। 300 से ऊपर की एयर क्वालिटी बेहद खराब मानी जाती है।
अभी दिवाली और सर्दी बाकी है
दिल्ली में सर्दी के मौसम में एयर क्वालिटी और खराब हो जाती है और दिवाली पर पटाखों की वजह से बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है। लेकिन उससे काफी पहले हवा का इतना प्रदूषित हो जाना एक असामान्य सी बात है।

सबसे साफ एयर क्वालिटी वाले चाणक्यपुरी की हवा भी खराब
चाणक्यपुरी इलाके में यूएस एंबेसी में भी एयर क्वालिटी मापने का स्टेशन बना है। इस इलाके की हवा दिल्ली में अन्य जगहों की अपेक्षा साफ मानी जाती है लेकिन यहां की एयर क्वालिटी का स्तर भी खराब पाया गया है।
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रॉय चौधरी का कहना है कि सर्दी शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है।
फसलों को जलाने से और दिवाली की हैवी ट्रैफिक ने भी हवा के खराब होने में योगदान दिया है। यह जल्दी नहीं सुधरने वाला। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, प्रदूषण और ज्यादा बढे़गा।
सर्दी में हवा में मौजूद प्रदूषित पदार्थ धरती की सतह के करीब
सर्दी की वजह से हवा में मौजूद प्रदूषित पदार्थ आकाश में धरती की सतह के और करीब जमा हो जाते हैं। हवा में जमा प्रदूषित कणों की वजह से घना कोहरा छाता है। आगे आने वाले दिनों में हवा के और भी ज्यादा खराब हो जाने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications