'सांस लेने में दम घुट रहा', दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरानक, AQI 400 के पार

दीवाली से पहले देश की राजधानी की हवा का मिजाज लगातार बदल रहा है। आज एक बार फिर से कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। एक्यूआई 400 को भी पार कर गया है, जोकि खतरनाक की श्रेणी में आता है। आनंद विहार में एक्यूआई 405 पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि बवाना में एक्यूआई 398 पहुंच गया, जोकि बहुत ही खराब की श्रेणी में आता है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जब एक्यूआई खराब की श्रेणी में हो तो सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बहुत अधिक समय तक प्रदूषित हवा में रहने की वजह से लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। बहुत खराब की श्रेणी में वायु का स्तर होने पर लोगों को श्वांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

delhi pollution

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह इससे बचने के लिए कई सावधानी बरत रहे हैं लेकिन इसके बाद भी किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिल रही है।

दिल्ली में आईटीओ के आसपास भी हवा में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक देखने को मिला। यहां एक्यआई 361 दर्ज किया गया जोकि बहुत खराब की श्रेणी में आता है। नेहरू प्लेस और आस-पास के इलाकों में तो धुंध का स्तर काफी अधिक देखने को मिला। आनंद विहार में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हवा में सांस लेने में उनका दम घुट रहा है। इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां भी धुंध की मोटी चादर देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+