Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में, सभी प्राइमरी स्कूल अगले दो दिनों तक बंद
Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास का क्षेत्र गुरुवार को पूरे दिन प्रदूषण की धुंध में लिपटा रहा। दिल्ली शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब'श्रेणी में जा पहुंचा है। जिसके बादकमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज 3 लागू करने के निर्देश दिए हैं।
जिसके बाद अब दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी साझा की। इसी के साथ पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे।"
वहीं एमसीडी स्कूल अगले दो दिन 3 और 4 नवंबर 2023 तक बंद रहेंगे। छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने प्रदूषण के मद्देनजर सभी प्री स्कूल, प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी से कक्षा V तक) को 3 और 4 नवंबर को बंद करने का आदेश दिया गया है। स्कूलें ऑनलाइन की जा सकती हैं। 4 नवंबर को बंद करने का आदेश दिया गया है।
बहुत खराब स्तर पर पहुंची हवा
GRAP को दिल्ली में वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरणों के तहत बांटा गया है। स्टेज I 'खराब' (AQI 201-300)। स्टेज II 'बहुत खराब' (AQI 301-400), स्टेज III 'गंभीर' (AQI 401-450) और स्टेज IV 'गंभीर' (AQI>450)।
दिल्ली में GRAP फेज 3 लागू हो चुका है। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी निर्माण कार्य सहित कई चीजों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। वैज्ञानिकों ने अगले दो हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications