एयर इंडिया पेशाब केस: SC ने केंद्र और DGCA को जारी किया नोटिस, पढ़ें डिटेल खबर

एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए को नोटिस जारी किया है। साथ ही एसओपी और जीरो टॉलरेंस नियम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Supreme Court

न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बुजुर्ग महिला की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए(डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने नोटिस में कहा कि अनियंत्रित यात्रियों और ऑनबोर्ड पीड़ितों से निपटने के लिए अनिवार्य एसओपी और जीरो टॉलरेंस नियम तैयार करें। साथ ही कोर्ट ने मामले को गर्मियों की छुट्टी के बाद यानी जुलाई में सुनवाई के लिए आगे बढा दिया है।

क्या कहा गया याचिका में ?

याचिका में कहा गया है कि केबिन क्रू ने उस आदमी को अपना मोबाइल फोन नंबर सौंपने में मदद की ताकि वह जूतों की ड्राई-क्लीनिंग का खर्च दे सके। हद तो तब हो गई, जब महिला को उसी सीट पर बैठाया गया, जो गीली थी और पेशाब से बदबू आ रही थी। आगे कहा कि उसकी पीड़ा तब बढ़ गई जब क्रू मेंबर्स ने पेशाब करने वाले यात्री के साथ समझौता करने के लिए महिला को मजबूर किया।

याचिका में 6 फरवरी को राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों का हवाला दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि केवल 63 अनियंत्रित यात्रियों को 'नो फ्लाई' लिस्ट में रखा गया था। याचिका में कहा गया है कि कई और घटनाएं होंगी और कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े हवाई यातायात और 132 हवाई अड्डों के साथ, भारत को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उसके डोमेस्टिक और फॉरेन यात्री न्यूनतम सुरक्षा के साथ यात्रा कर सकें।

शराब की मात्रा पर तय करने की मांग

याचिका में मंत्रालय और डीजीसीए से "यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भारतीय वाहकों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शराब नीति पर दिशा-निर्देश निर्धारित करने, यात्रा की श्रेणी के आधार पर बिना किसी भेदभाव के, परोसी जाने वाली शराब की मात्रा पर सीमा निर्धारित करने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की गई है।

क्या है मामला ?

दरअसल, मामला बीती 26 नवंबर 2022 का है। न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सवार 72 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप है कि नशे में धुत होकर फ्लाइट में शंकर मिश्रा ने पेशाब की। आरोप के चलते शंकर मिश्रा को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को बाद में जमानत मिल गई थी।

टाइम लाइन में समझें

  • 26 नवंबर 2022- एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का आरोप एक युवक पर लगा।
  • 28 दिसंबर 2022- एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में आरोपी युवक शंकर मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कराया।
  • 5 जनवरी 2023- आरोपी शंकर मिश्रा के मुंबई के कुर्ला स्थित घर पर दिल्ली पुलिस ने छापा मारा। लेकिन, आरोपी हाथ नहीं लगा।
  • 6 जनवरी 2023- वेल्स फार्गो एंड कंपनी ने आरोपी शंकर मिश्रा को नौकरी से निकाल दिया। इसी दिन बेंगलुरु से आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार किया गया।
  • 7 जनवरी 2023- आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से दिल्ली लाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
  • 31 जनवरी 2023- आरोपी शंकर मिश्रा को जमानत मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+