Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Airport T3 Accident: एयर इंडिया पैसेंजर बस बनी आग का गोला! चालक बाल-बाल बचा, जिम्मेदार कौन?

Delhi Airport T3 Accident: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल 3 पर मंगलवार (28 अक्टूबर 2025) की दोपहर का सन्नाटा एकाएक चीख-पुकार में बदल गया। एयर इंडिया के विमान से महज कुछ मीटर दूर खड़ी पैसेंजर बस आग की लपटों में लिपट गई। धुआं उड़ने लगा, सायरन बजे, और हड़कंप मच गया। सौभाग्य से बस खाली थी, सिर्फ चालक अंदर था, जो बाल-बाल बच गया। लेकिन अगर पैसेंजर्स होते, तो हालात कयामत जैसे हो सकते थे।

AISATS (Air India SATS) की ये CNG बस बे 32 के पास एयरसाइड पर खड़ी थी, जब अचानक शॉर्ट सर्किट का शक है। फायर ब्रिगेड ने 2-3 मिनट में काबू पा लिया, लेकिन वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार: 'एयरपोर्ट सेफ्टी फेल?' आइए, इस हादसे की पूरी टाइमलाइन और जांच अपडेट जानें...

Delhi airport bus fire

Air India Bus Fire Accident: डरावना सीन- बस धधकी, एयर इंडिया प्लेन के पास धुआं, हड़कंप मचा

28 अक्टूबर 2025, दोपहर करीब 1 बजे। टर्मिनल 3 के एयरसाइड एरिया में AISATS की CNG पैसेंजर शटल बस (पैसेंजर्स को प्लेन तक ले जाने वाली) बे 32 पर खड़ी। अचानक इंजन से चिंगारी और बस आग की लपटों में। वायरल वीडियो में साफ दिखा:- एयर इंडिया के एयरक्राफ्ट से 10-15 मीटर दूर बस धुंआधार जल रही, काला धुआं आसमान छू रहा। चीखें गूंजीं, CISF जवान दौड़े, पैसेंजर्स घबरा उठे। लेकिन बस खाली, कोई पैसेंजर चढ़ा ही नहीं था। चालक ने तुरंत कूदकर जान बचाई। DCP IGI विचित्रा वीर ने बताया कि 'PCR पर कॉल आई, फायर इंजन, पुलिस, CISF और एयरपोर्ट स्टाफ 2 मिनट में साइट पर। आग 3 मिनट में बुझा ली।'

सेफ्टी ब्रेकडाउन? CNG बस में शॉर्ट सर्किट का शक, जांच शुरू, पैसेंजर्स होते तो तबाही

AISATS-Air India और SATS का जॉइंट वेंचर, जो ग्राउंड हैंडलिंग करता है। ये बस पैसेंजर्स को टर्मिनल से प्लेन तक फेरी करती। लेकिन दोपहर के पीक आवर्स में अगर पैसेंजर्स होते, तो स्केनैरियो हॉरर मूवी जैसा। DCP वीर ने बताया कि 'बस में सिर्फ चालक था, कोई सामान या पैसेंजर नहीं। कोई हताहत नहीं। वाहन का इंस्पेक्शन होगा-कारण पता चलेगा।' एयरपोर्ट ऑथॉरिटी (DIAL) ने कहा कि 'ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं, फ्लाइट्स रेगुलर।' इस घटना ने पिछले हादसे याद दिला दिए: जून 2024 में T1 रूफ कोलैप्स-1 मरा, 6 घायल। अब T3 पर ये ब्लेज- सेफ्टी पर सवाल।

तुरंत रिस्पॉन्स: फायर टीम ने 3 मिनट में बुझाया, CISF ने सिक्योर किया...फ्लाइट डिले निल

हादसे पर रिएक्शन सिस्टम परफेक्ट। IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को कॉल, 3 फायर इंजन दौड़े। CISF ने एरिया सिक्योर, पैसेंजर्स को दूर रखा। एयर इंडिया ने कहा कि जांच जारी। पैसेंजर्स सेफ हैं। IGI-दुनिया का 9वां बिजी एयरपोर्ट, 79 मिलियन पैसेंजर्स सालाना। ये हादसा सेफ्टी रिव्यू का कॉल। पैसेंजर्स अलर्ट: 'T3 पर रहें सावधान।'

ये भी पढ़ें- Air India Flight में कॉकरोच को फांसी! केबिन लॉगबुक का डेथ नोट वायरल - 'मौत तक लटकाया', जानें कैसे क्या हुआ?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+