कोर्ट के आदेश के बाद एम्स की नर्सों ने हड़ताल को लिया वापस
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की नर्सों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। उनकी हड़ताल की वजह से तकरीबन 40 ऑपरेशन को टालना पड़ा था। नर्स यूनियन मांग कर रही थीं कि उनकी प्रेसिडेंट को फिर से बहाल किया जाए जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद नर्स यूनियन ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि नर्स यूनियन की हड़ताल के चलते कई सारे ऑपरेशन रुक जाएंगे और उनके प्रति लोगों में गलत धारणा बैठेगी लिहाजा यूनियन को निर्देश दिया जाता है कि वह वापस काम पर लौटे, अगले आदेश तक तुरंत नौकरी में वापस जाएं।

बता दें कि 22 अप्रैल को नर्स यूनियन की अध्यक्ष हरीष कजला मुख्य ऑपरेशन थिएटर में पहुंची और उन्होंने स्टा की कमी को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, उनपर आरोप है कि उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया, डॉक्टर के साथ बदसलूकी और काम में बाधा के चलते सोमवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। एडवोकेट सत्य रंजन स्वेन ने एम्स की ओर से कोर्ट में पेश हुए, उन्होंने कहा कि कजला नर्स और स्टाफ को भड़काया, उन्हें धमकी दी और डर का माहौल बनाया। जिसके बाद मंगलवार शाम को नर्स यूनियन ने अपना हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications