दिल्ली: एम्स ने दी रूटीन मरीजों को राहत, सर्जरी और प्राइवेट वार्ड शुरू
नई दिल्ली, जून 17: देश में अचानक आई कोरोना की दूसरी लहर के बाद अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। ऐसे में अब संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद फिर से एम्स दिल्ली में इलाज कराने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कई फेज के आधार पर फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू करने के ऐलान के बाद अब एम्स प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि सर्जरी सहित नियमित पेशेंट प्रवेश को भी फिर से शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली एम्स ने बताया कि उसने एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में सामान्य वार्डों के साथ-साथ निजी वार्डों में वैकल्पिक सर्जरी सहित नियमित रूप से मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। वहीं मरीज भी अस्पताल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना उपचार करवा रहे हैं। इसके अलावा मरीजों ऑनलाइन अप्वाइमेंट भी ले सकते हैं।
दरअसल, एम्स दिल्ली में दिल्ली के ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से लोग अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब कोरोना के अलावा अन्य रोगों से परेशान मरीजों को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications