पीएम मोदी को 74 साल की उम्र में...अग्निवीर योजना पर INDIA अलायंस में शामिल AAP के संजय सिंह ने बोली ये बात
Agniveer Yojana: 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम में किंग मेकर बनी बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने सरकार बनाने से पहले ही मोदी सरकार द्वारा 2022 में सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए चलाई जा रही अग्निपथ योजना की समीक्षा की मांग उठाने की बात कर दी है। जिसके बाद ये मुद्दा एक बार फिर गरमा गया हैं।
इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एनडीए गठबंधन में शामिल जेडीयू की इस मांग का समर्थन किया है।

संजय सिंह ने कहा अग्निवीर योजना से भारत मां और देश की सेना कमजोर हो रही है। यह ये योजना मोदी सरकार द्वारा देश के लिए विश्वासघात है।इसके साथ ही आप सांसद संजय सिंह ने कहा जिसको मां भारत और भारत की सेना से प्यार है, वह अग्निवीर योजना का विरोध करेगा ही। इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी को 74 साल की उम्र में तीसरा मौका चाहिएल और देश का सैनिक 21 सला की उम्र में रिटायर हो जाएगा। ये कहां का न्याय है?
जेडीयू ने योजना को लेकर क्या कहा?
बता दें बिहार सीएम नीतीश कुमार जो एनडीए गठबंधन में शामिल हैं और भाजपा के प्रतिनिधित्व में सरकार बनाने जा रहे हैं, उनकी पार्टी जेडीयू के शीर्ष नेता केसी त्यागी जो नीतीश के करीबी नेता हैं उन्होंने कहा कई राज्यों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर योजना के प्रति नाराजगी देखने को मिली, इसलिए हम चाहते हैं कि विरोध नहीं कर रहे लेकिन अग्निवीर योजना करवाने की मांग करेंगे।
क्या है अग्निवीर योजना
गौरतलब है कि 2022 में शुरू की गई अग्निपथ योजना देश के सशस्त्र बलोें की सेवाआं में भर्ती होने वाले जवनों की आयु प्रोफ़ाइल को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। ये योजना सशस्त्र बलों में कर्मियों को थोड़े के लिए नौकरी देने का प्रवाधान करती है। योजना के तहत भर्ती किये गये लोगों को अग्निवीर कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications