'आफताब ने कई बार की मारपीट, फिर भी वो माफ करती रही', श्रद्धा वाकर के भाई ने कोर्ट में दिया बयान
श्रद्धा वाकर के भाई श्री जय का गुरुवार को कोर्ट में गवाही हुई। श्री जय ने अदालत में कहा कि श्रद्धा ने उनसे बताया कि उसकी आफताब से खूब लड़ाई होती थी।

दिल्ली के घिनौने श्रद्धा वाकर (Shraddha Walker) हत्याकांड में गुरुवार को सुनवाई हुई। श्रद्धा के भाई श्रीजय वाकर ने अदालत में कहा कि आफताब और उनकी बहन के बीच दोनों के लिव इन में रहने के कुछ दिन बाद से अनबन शुरू हो गई थी। श्रीजय ने कहा कि घर छोड़ने के करीब दो हफ्ते बाद श्रद्धा वाकर ने उससे संपर्क किया था।
गुरुवार श्रद्धा वाकर हत्याकांड में गवाह के तौर पर श्रद्धा के भाई श्रीजय को कोर्ट में पेश किया गया। श्रीजय ने अदालत को बताया कि घर छोड़ने के दो हफ्ते बाद श्रद्धा ने उन्हें बताया कि वह और आफताब बहुत लड़ रहे थे। दोंनों को बीच कहासुनी के अलावा मारपीट भी होती थी। श्रीजय ने अदालत में कहा कि आफताब कभी- कभी उसकी बहन को मारता था। स्थिति की जानकारी होने पर श्रद्धा वाकर को इस रिश्ते को खत्म करने को भी कहा गया लेकिन वो नहीं मानी।
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में गुरुवार को अभियोजन पक्ष की ओर गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत में श्रद्धा के भाई श्रीजय वाकर ने कहा कि अफताब और श्रद्धा के बीच झगड़े मौखिक के अलावा हिंसक भी हो जाते थे। उन्होंने कहा कि घर छोड़ने के दो हफ्ते बाद श्रद्धा से उनकी बात हुई थी। उस वक्त श्रद्धा ने ये बातें बतायीं थीं।
श्रीजय ने कहा कि श्रद्धा ने उसे बताय था अफताफ कभी कभी उसके साथ मारपीट भी करता था। जब मां को ये बता पता चली तो उन्होंने श्रद्धा के बहुत समझाने की कोशिश की लेकन वो नहीं मानी। हर बार लड़ाई करने के बाद अफताब माफी मांग लेता ओर श्रद्धा उसे माफ कर देती थी।












Click it and Unblock the Notifications