आफताब पूनावाला को कल साकेत कोर्ट में किया जाएगा पेश, तिहाड़ जेल ने मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
आफताब पूनावाला को कल साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश करने से पहले तिहाड़ प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।

श्रद्दा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को कल यानि 9 दिसंबर को दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। आफताब पूनावाला के ऊपर जिस तरह से पहले हमला हुआ था, उसे देखते हुए तिहाड़ जेल ने आफताब की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। बता दें कि आफताब पूनावाला को एक बार फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा, माना जा रहा है कि पुलिस इस दौरान आफताब के खिलाफ सबूतों को कोर्ट में रख सकती है।
गौर करने वाली बात है कि आफताब पूनावाला पहले ही सुनवाई के दौरान अपने अपराध को कबूल कर चुका है। उसने जज के सामने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की, आफताब ने कहा कि मैंने गुस्से में हत्या कर दी थी, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। वहीं पुलिस ने आफताब पर पूछताछ के दौरान गुमराह करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आफताब का नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट किया। सूत्रों की मानें तो इस टेस्ट के दौरान आफताब के खिलाफ पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।
बता दें कि आज हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। हिमाचल में जहां भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा तो गुजरात में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। इस बीच तिहाड़ जेल में बंद आफताब पूनावाला ने जेल में तैनात पुलिसकर्मियों से चुनाव के नतीजों को लेकर सवाल किया। उसने पुलिसकर्मी से पूछा कि गुजरात और हिमाचल में किसकी सरकार बन रही है। उसने चुनाव को लेकर पुलिसकर्मी से काफी देर तक बात की और इससे जुड़े सवाल किए।












Click it and Unblock the Notifications