Shraddha murder case: आफताब पूनावाला पॉलिग्राफ टेस्ट अभी पूरा नहीं, पूछताछ रहेगी जारी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिशनर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा है कि आरोपी आफताब अमीन का आज पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो सका।

Shraddha murder case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला से आज पोलिग्राफिक टेस्ट गुरुवार को भी नहीं हो पया। आफताब का पॉलिग्रैफिक टेस्ट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में हो रहा है। गौर करने वाली बात है कि आफताब चार दिन की पुलिस हिरासत में है और उससे इस मामले में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

aftab poonawala

गुरुवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिशनर सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि आरोपी आफताब अमीन का आज पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो सका। दरअसल, आफताब पिछले कुछ समय से लगातार उससे पूछताछ करके पूरे हत्याकांड के सच को सामने लाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आफताब गुमराह कर रहा है और सवालों के सही जवाब नहीं दे रहा है। यही वजह है कि पुलिस ने आफताब का पॉलिग्राफ टेस्ट करने का फैसला लिया। आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट में स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है।

पॉलीग्राफ टेस्ट लाई डिटेक्टर टेस्ट भी होता है, जिसमे आरोपी के झूठ को पकड़ने की कोशिश होती है। तकनीक के द्वारा आरोपी के शरीर में होने वाले बदलाव के जरिए यह समझने की कोशिश की जाती है कि आरोपी सच बोल रहा है या झूठ। टेस्ट से पहले आरोपी का साइकोलॉजिस्ट टेस्ट भी किया जाता है। टेस्ट के दौरान आरोपी की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर पर नजर रखी जाती है।

गौर करने वाली बात है कि आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए और उसे अलग-अलग जगहों पर उसे फेंक दिया। आफताब ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए 300 लीटर का एक फ्रिज खरीदा था, जिसमे वह शव के टुकड़ों को रखता था। मामला सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे कोई इस तरह की अमानवीयता कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+