Shraddha Walker: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट बीच में ही स्थगित करना पड़ा, FSL टीम ने बताई ये वजह

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी लिव- इन पार्टनर आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट एफएसएल टीम को बीच में ही बंद करना पड़ा।

Shraddha Walker: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी लिव- इन पार्टनर आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट एफएसएल टीम को बीच में ही बंद करना पड़ा। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के पीआरओ संजीव के गुप्ता ने कहा कि आफताब के अस्वस्थ होने के बाद बृहस्पतिवार को पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो पाया। पुलिस शुक्रवार को फिर से एफएसएल लेकर आफताब को आएगी।

Shraddha Walker and Aftab Poonawalla

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का लाई डिटेक्टर टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू किया गया। लेकिन कुछ देर बाद एफएसएल टीम को इसे बीच में स्थगित करना पड़ा। इसको लेकर एफएसएल टीम की ओर से कहा गया गया कि आफताब को बुखार की शिकायत के बाद ऐसा निर्णय लिया गया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के पीआरओ संजीव के गुप्ता ने बताया कि आफताब को बुखार की शिकायत के बाद आज पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा है। पुलिस आफताब को कल वापस एफएसएल लाएगी। बाकी का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। हर रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से मामले को लेकर एक नया दावा किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने के बाद उनके शरीर के टुकड़े करने के लिए पांच चाकू इस्तेमाल किए थे। सभी चाकू बरामद कर लिए गए हैं। जबकि आरी अभी भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि ये चाकू पांच-छह इंच लंबे हैं। सभी चूाकू फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+