Shraddha Walkar murder: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा, FSL टीम जल्द ही पुलिस को सौंपेगी रिपोर्ट

श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार को पूरा हो गया। जल्द ही एफएसएल टीम टेस्ट रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपेगी।

Shraddha Walkar murder: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) से उसे बाहर ले जाया गया है। एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि जल्द ही पुलिस को आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

Aftab polygraph test

लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट कराया जाएगा। कोर्ट से ये टेस्ट कराने के लिए 1 दिसंबर की तारीख की अनुमति मांगी गई थी। स्पेशल सीपी कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि नार्को टेस्ट की कोर्ट ने अनुमति दे दी है। मंगलवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है। इसको बाद अब अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ कर की जाएगी।

वहीं आफताब की इंटरनेट सर्चिंग भी संदिग्ध है। पुलिस ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि उसने क्या सर्च किया और उसका क्या प्रयोजन था। आफताब की इंटरनेट सर्चिंग इसलिए भी सवालों के घेरे में है क्योंकि उसने ज्यादातर सर्च आफताब ने इंटरनेट से डिलीट कर दी है। डिलीट किए गए पॉइंट्स को दिल्ली पुलिस तलाशने में जुटी है। इससे लिए गठित एसआईटी कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर आफताब को फोरेंसिक लैब ले जा रही वैन पर हुए हमले के बाद उसे लैब को कड़ी सुरक्षा में लाया गया। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान लैब के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया था। दरअसल, सोमवार शाम को रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) से पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को ले जा रही वैन को हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मी उसे वापस ले जाए सके। जिसके के बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में आफताब को लैब लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+