'झूठे बयान के आधार पर हो रही कार्रवाई, चुनाव प्रचार से रोकना मकसद', ED पर केजरीवाल का निशाना

दिल्ली शराब नीति को लेकर कथित आरोपों को लेकर सीएम केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया की मामले में झूठे बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा है कि ईडी की इस तरह की कार्रवाई आम आदमी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के मकसद से की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में लगातार चौथी बार सीएम केजरीवाल को समन भेजा था। जिसमें उन्होंने कहा कि चौथे समन में उन्हें 18 या 19 को बुलाया गया था। सीएम ने ईडी के नोटिस को अवैध करार दिया।

Kejriwal target on ED

सीएम केजरीवाल ने ईडी और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा ये कार्रवाई साजिश के तहत की जा रही है। उन्होंने एजेंसी पर मारपीट करके आरोपियों से झूठे बयान दिलवाने का आरोप लगाते हुए कहा, "जो चार नोटिस मुझे भेजे गए थे वे कानून की नजर में अवैध हैं। ऐसेजनरल नोटिस जब भी ईडी ने भेजे उन्हें कोर्ट ने निरस्त किया है।" सीएम ने कहा कि साल से लगातार जांच चल रही है, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "नोटिस राजनीतिक साजिश के तहत भेजे जा रहे हैं। यह जांच दो साल से चल रही है। दो साल में इन्हें कुछ नहीं मिला। कई कोर्ट इनसे बार-बार पूछ चुके हैं कि कितने पैसों की रिकवरी हुई, कोई सोना मिला, कोई जमीन के कागज मिले, कहीं कुछ नहीं मिला। झूठे-सच्चे आरोप, लोगों को मार-मारकर झूठे-सच्चे बयान लिए जा रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+