रामनवमी के मौके पर JNU में भिड़े ABVP और लेफ्ट के छात्र, नॉनवेज खाने को लेकर हुआ हंगामा
नई दिल्ली, अप्रैल 10। रामनवमी के मौके पर दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एकबार फिर से हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, JNU कैंपस में ABVP और लेफ्ट के छात्र आपस में भिड़ गए और कैंपस में मारपीट की घटना भी हुई है। बताया जा रहा है कि लेफ्ट के छात्रों ने रामनवमी की पूजा में बाधा डालने की कोशिश की, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया तो वहीं लेफ्ट के छात्रों का आरोप है कि राइट विंग के छात्रों ने उन्हें नॉनवेज खाने से रोका था, जिसकी वजह से हंगामा हो गया।

50-60 छात्र हुए घायल
लेफ्ट विंग के छात्रों ने आरोप लगाया है कि ABVP के छात्रों ने कैंपस में स्थित मेस के सचिव को भी मारा है। इसके अलावा लेफ्ट के छात्रों के साथ भी मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 50-60 छात्रों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ABVP की सफाई
वहीं इन आरोपों पर ABVP का कहना है कि उनकी ओर से यह अपील की गई थी कि रविवार को कैंपस में रामनवमी की पूजा होगी, पूजा के दौरान मेस में नॉनवेज ना बिके, लेकिन इस बात को नहीं माना गया, जिसकी वजह से हंगामा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications